{"_id":"5b09b22a4f1c1bf36e8b4b79","slug":"121527362090-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रोड शो तो करें लेकिन जींद में काम भी करें : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रोड शो तो करें लेकिन जींद में काम भी करें : दीपेंद्र हुड्डा
Updated Sun, 27 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा।
जींद में सीएम मनोहर लाल के रोड शो पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रोड शो सीएम करें वह अच्छा है, लेकिन जींद में विकास कार्य भी करें। करीब साढ़े तीन साल के शासनकाल में जींद के लिए केवल घोषणाएं ही हुई हैं। मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद आज तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। जींद में आज जो भी काम हो रहे हैं वह हुड्डा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने जींद के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई थीं जिन पर आज तक काम हो रहा है। यह बात दीपेंद्र ने अलेवा की अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
सांसद ने कहा कि तीन जून से समालखा से शुरू होने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जींद से हमारा खून का रिश्ता है। जींद में यूनिवर्सिर्टी, स्टेडियम, जींद से सोनीपत तक रेलवे लाइन बनवाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि उन्होंने जींद के लिए अब तक के कार्यकाल में क्या किया है। साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने सहित अनेक वायदे किए थे। जिनमें से कोई वायदा भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया। भाजपा सिर्फ जात, पात, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है। प्रदेश में जब भी चुनाव होंगे पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, बलराज कटवाल, रामभज लोधर, प्रो. धर्मेंद्र ढुल, जगपाल चहल, जगबीर ढिगाना, सतविंद्र कौर, वीरेंद्र घोघड़िया, सुरेंद्र श्योकंद, आजाद पालवां, राजेश अंबरसर, बलबीर पालवां, रामदिया लोहान, रामपाल शर्मा, रामनिवास ढिल्लों, राजेश बांगड़, पूर्व राजा राम, प्रताप नंबरदार, मनोज चहल, द्रवेश पूनिया मौजूद रहे।
वर्क शो करें सीएम : दीपेंद्र
पिल्लूखेड़ा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल जींद में रोड शो के साथ वर्क शो भी करें, ताकि लोगों को पता चले कि भाजपा सरकार ने 4 साल में क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल बताएं कि उन्होंने 4 साल मेें कितनी यूनिवर्सिटी बनवाई हैं, कितनेे मेडिकल कॉलेज बनवाए हैं और कितने थर्मल प्लांट लगवाए हैं। दीपेंद्र ने कहा कि हमारे समय में 27 यूनिवर्सिटी स्थापित की गईं, 6 मेडिकल कॉलेज बनवाए गए, 6 रेलवे लाइन बिछवाई गईं और 5 थर्मल प्लांट लगवाए गए। इस अवसर पर राममेहर वशिष्ठ, विक्रम कुंडू, दिनेश धड़ौली, हरपाल नेहरा, विजेंद्र ढाठरथ, डा. कश्मीरी लाल शर्मा,ं सुशील जैन, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा रिटौली मौजूद रहे।