फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 जून से नामांकन, 29 को होगा उप चुनाव

14 जून से नामांकन, 29 को होगा उप चुनाव

Thu, 08 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
14 जून से नामांकन, 29 को होगा उप चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त हुए पदों पर चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री के अनुसार उम्मीदवार रिक्त पंच, सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए 14 जून से 19 जून तक अपना नामांकन जमा करवा सकते हैं। 20 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 जून सायं तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र निकलवा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अॅलाट कर दिए जाएंगे। रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 29 जून को कराया जाएगा। 29 जून को मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे प्रारंभ होगी और मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की होगी और विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।


56 पदों पर होगा उपचुनाव
डीसी अमित खत्री के अनुसार, 50 पंच पदों, पांच सरपंच पदों तथा एक पंचायत समिति के रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव होना है। सिंसर, छातर, बिटानी, हाटवा तथा ढ़ाणी गांवों के सरपंचों के पद रिक्त हैं। सफीदों के वार्ड नम्बर 21 का पंचायत समिति सदस्य का पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए आगामी 29 जून को उपचुनाव कराया जाएगा। जींद खंड के विभिन्न गांवों में 10 पंच पदों, जुलाना खंड में तीन पंच पदों, अलेवा खंड में चार पंच पदों, नरवाना खंड में 12 पंच पदों, उचाना खंड में 13 पंच पदों, सफीदों खंड में चार पंच पदों, पिल्लूखेड़ा खंड में चार पंच पदों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन


पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर चुनाव का शेड्यूल जारी
14 जून से नामांकन, 29 को होगा उप चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed