फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नहीं काटने पड़ेगे सरकारी

लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नहीं काटने पड़ेगे सरकारी

Tue, 26 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नहीं काटने पड़ेगे सरकारी
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि वह कार्यालयों में लोगों को किसी भी योजना एवं सेवा का लाभ न दें। उन्हें अंत्योदय सरल केंद्रों में जाकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक उन्होंने कहा कि ऐसा होने से एक तरफ जहां लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा वहीं दूसरी ओर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समय की बचत भी होगी। वह जो समय पब्लिक डीलिंग में लगाते थे, अब उसे कार्यालय के कार्यों को निपटाने में लगा सकेंगे। इससे विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ व्यक्ति घर बैठे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर भी प्राप्त कर सकता है। यहीं नहीं व्यक्ति आवेदन करने के बाद यह भी जान सकता है कि उसके आवेदन की वर्तमान स्थित क्या है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 40 विभागों की 485 से अधिक योजना एवं सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। सरकार जल्द ही सभी विभागों की सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने का प्रयास कर रही है। योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लोगों को घर द्वार के आसपास ही मिल सकें। इसके लिए ग्राम स्तर पर भी अटल सेवा केंद्र भी स्थापित करवाएं गए हैं। हरियाणा प्रदेश में लगभग चार हजार अटल सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हो चुके हैं। अक्तूबर 2018 से अब तक लगभग दो लाख आवेदक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, सफीदों के एसडीएम मंदीप कुमार, जींद के एसडीएम सतीश जैन, नगराधीश सत्यवान सिंह मान, अंजली शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ मुख्यालय से आई टीम ने अंत्योदय भवन, सरल केंद्र समेत कई विभागों का किया दौरा
चंडीगढ़ मुख्यालय से आई टीम ने अंत्योदय भवन, सरल केंद्र समेत कई विभागों के कार्यालयों में जाकर काम काज का निरीक्षण किया। इस टीम में डिजिटल हरियाणा सेल सीएम ऑफिस से सुहेल मनोचा, सीएम ऑफिस से मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी मानसा आचार्य तथा मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी अंजली शर्मा, वीरेंद्र भनवाला समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। टीम का नेतृत्व कर रहे साहिल ने अंत्योदय सरल केंद्र में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सभी विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंत्योदय एवं सरल केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाना है। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सहजता से मिल सकें। इसके लिए इन केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed