{"_id":"5c6d99ecbdec2275c5124699","slug":"11550686700-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी ऑटो महिलाएं मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को पहुंचाएंगी एकलव्य स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी ऑटो महिलाएं मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को पहुंचाएंगी एकलव्य स्टेडियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी ऑटो चालक महिलाएं मैराथन में भाग लेने वालों को मुफ्त में पहुंचाएंगी एकलव्य स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद में 23 फरवरी को होने वाली मैराथन को लेकर गुलाबी ऑटो यूनियन की बैठक हुई। इस दौरान महिला चालकों ने फैसला लिया कि मैराथन में भाग लेने वालों को एकलव्य स्टेडियम तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि मैराथन पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को समर्पित की जा रही है।
गुलाबी ऑटो यूनियन की संयोजक दया कौशिक ने बताया कि गुलाबी ऑटो को मैराथन की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यूनियन की प्रधान शकुंतला ने गुलाबी ऑटो की सभी 35 चालकों की बैठक बुलाई। सभी ने निर्णय लिया कि वह मैराथन में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए शहर के सभी रूटों से अपने गुलाबी ऑटो चलाकर लोगों को मैराथन में भाग लेने के लिए एकलव्य स्टेडियम तक मुफ्त पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर महिला थाना की एसएचओ निर्मला देवी, एएसआई मोनिका ने भी महिलाओं को मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बबली, संतोष, मोनिका रानी, राजकुमार भोला, वीरेंद्र कौशिक, रणबीर मौजूद रहे।