फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिले के 3900 किसानों का ट्यूबवैल कनैक्शन का इंतजार खत्म, बिजली निगम जल्द देगा किसानों को ट्यूबवैल कनैक्शन

जिले के 3900 किसानों का ट्यूबवैल कनैक्शन का इंतजार खत्म, बिजली निगम जल्द देगा किसानों को ट्यूबवैल कनैक्शन

Wed, 20 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिले के 3900 किसानों का ट्यूबवैल कनैक्शन का इंतजार खत्म, बिजली निगम जल्द देगा किसानों को ट्यूबवैल कनैक्शन
3900 किसानों का ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार खत्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन लेने वाले किसानों के लिए बिजली निगम की तरफ से राहत की खबर है। अब जिले के उन 3900 किसान जिन्होंने दिसंबर 2018 से पहले ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन लिया था उन्हें शीघ्र ही कनेक्शन दिया जाएगा। यह योजना 10 हार्स पावर तक का कनेक्शन लेने वाले किसानों के लिए है। इन किसानों को दो तरह के कनेक्शन लेने की छूट है। एक तो यह पंरपरागत बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं, जो किसानों के लिए महंगा होता है। दूसरा सोलर कनेक्शन, यह कनेक्शन किसानों के लिए बेहत सस्ता है भी है और इसमें सरकार की तरफ से किसान को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अब तक किसानों को खेतों में ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। किसानों को बिजली का कनेक्शन देने के लिए निगम ने किसानों की पसंद जानी है। अब निगम दस हार्स पावर तक का कनेक्शन लेने वाले 3900 किसानों से उनकी पसंद पूछेगा। इसके बाद किसानों को यह कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए निगम ने किसानों को 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान किसान को एक आवेदन संबंधित बिजली निगम में जमा करवाना होगा। इसमें किसान को अपनी मोटर की क्षमता और बिजली और सोलर पैनल में से एक का चयन करके देना होगा। सोलर पर पांच साल का रखरखाव कंपनी का होगा। इसमें पांच साल तक किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर किसान को सिर्फ अपनी शिकायत दर्ज करवानी है। इसके बाद कंपनी के सदस्य खेत में आकर ही शिकायत को दूर करेंगे।

सोलर पर यह होगा खर्च
पंप की क्षमता अनुमानित लागत सरकार का अनुदान उपभोक्ता द्वारा देय
तीन एचपी 2.35 लाख 1.76 लाख 58 हजार
पांच एचपी 3.33 लाख 2.49 लाख 83 हजार
साढ़े सात एचपी 4.78 लाख 3.58 लाख 1.19 लाख
दस एचपी 6.10 लाख 4.57 लाख 1.52 लाख
किसान जल्द दें पंसद के कनेक्शन की जानकारी
31 दिसंबर 2018 से पहले दस हार्स पावर तक आवेदन करने वाले किसानों को जल्द ही बिजली कनेक्शन देने की योजना है। इस योजना के तहत किसान को बिजली और सोलर में से एक को चुनना है। किसान को जो कनेक्शन पसंद होगा। उसकी जानकारी एक आवेदन में संबंधित बिजली निगम कार्यालय में देनी होगी। इसके बाद जल्द ही कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्यामबीर सैनी,एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed