{"_id":"5c461d7bbdec224e364f9181","slug":"11548098939-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी ने बदला नोटा का फैसला, जेजेपी को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी ने बदला नोटा का फैसला, जेजेपी को समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ने बदला नोटा का फैसला, जेजेपी को समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उपचुनाव में नोटा का प्रयोग करने का ऐलान करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना फैसला बदल कर अब जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने पत्रकार वार्ता के दौरान जजपा को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ राजनीति करने की तरफ आप का यह कदम है। उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भाई-भतीजावाद, जात-पांत तथा धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को करारा जवाब देना है। गुप्ता ने कहा कि इस उपचुनाव में आप ने जजपा को समर्थन दिया है, भविष्य के चुनाव का फैसला आगे लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है आप
अभी तक आप ने कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से 2014 में आप की तरफ से जयसिंह ठेकेदार ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने जींद विधानसभा क्षेत्र से 7300 वोट प्राप्त किए थे। आप का साथ मिलने पर जेजेपी को जींद में मजबूती मिली है। फिलहाल जयसिंह ठेकेदार भाजपा में हैं।