फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राष्ट्रीय दिव्यांग टेलेंट व फैशन शो में दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा

राष्ट्रीय दिव्यांग टेलेंट व फैशन शो में दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा

Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय दिव्यांग टेलेंट व फैशन शो में दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा
रैंप पर बैसाखियों के सहारे किया वॉक, व्हीलचेयर पर दिखाए टैलेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की नरवाना शाखा द्वारा शहर के ग्रीनलैंड पैलेस में राष्ट्रीय दिव्यांग टैलेंट व फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक दिव्यांगों ने खूब जलवा बिखेरा। शो के दौरान दिव्यांगों के प्रदर्शन ने लोगों के दिल को छू लिया। यह आयोजन हरियाणा में पहली बार हुआ है, जिसमें रैप पर बैसाखियों के सहारे दिव्यांगों ने वॉक करके लोगों को हतप्रभ कर दिया। वही दिव्यांग लड़कों द्वारा व्हीलचेयर पर कई तरह के टैलेंट दिखाए गए जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। इसमें विशेष रूप से नारायण सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा प्रभारी धर्मपाल गर्ग, नप की चेयरपर्सन छवि बंसल, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, डॉ. राजेश गुप्ता, भाजपा नेता हंसराज समैण, क्रिकेट स्टार जोगेंद्र शर्मा, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मनजीत चहल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। शहर की कई सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रशांत अग्रवाल क शानदार स्वागत किया।
स्कूली बच्चों ने हाथों मे झंडियां और फूल लेकर प्रशांत अग्रवाल का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात दिव्यांगों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। दिव्यांगों ने अपने अनुभव से लोगों की आंखें नम कर दी। विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों की भी सम्मानित किया। चिराग पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नाटिका से दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर प्रधान रमेश मित्तल, संजय भारद्वाज, मीडिया प्रभारी अचल मित्तल, भारत भूषण गर्ग, हंसराज बंसल, खजांची लाल, आत्मा राम, डॉ. जय सिंह, डॉ. वासुदेव बंसल, विनोद कौशिक, रजिला सिंगला, उषा मित्तल, हिमानी शर्मा, अनिल शर्मा ,रजत रोहिल्ला, डॉ. राजेश गुप्ता, संजय मित्तल, राजेश गोयल, प्रवीण मित्तल, मोनू सिंगला, नरेश वत्स, सुशील पांचाल, आशीष गर्ग, नीतू गोयल, आशा अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, रमेश वत्स, संजय मित्तल, गौतम पांचाल, चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य लक्ष्य दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है और समाज की धारणा में परिवर्तन लाना है। उन्होंने बताया कि इन अद्भुत प्रतिभागियों ने सिलाई मशीन पर परिधानों को खुद डिजाइन कर रैंप प्रदर्शित करके किया। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान सबसे अच्छे लाभकारी संगठनों में से एक है। यह सिर्फ चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में भी लगातार मदद करता है। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों के लिए 1100 बिस्तर वाला अस्पताल चलाता है जहां यह विशेष रूप से सक्षम लोगों को शारीरिक रूप से फिट बनाने के लिए प्रमुख सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराता है। इससे भी आगे बढ़कर यह अपने वोकेशनल कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसे लोगों को अपना कौशल विकसित करने में और उनके लिए रोजगार तलाश करने में भी उनकी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed