{"_id":"5b1d74094f1c1ba86e8b75c8","slug":"11528656905-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख की लागत से बनाई सड़क दो दिन में ही उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख की लागत से बनाई सड़क दो दिन में ही उखड़ी
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ लाख की लागत से बनाई सड़क दो दिन में ही उखड़ी, लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के जैन नगर स्थित वार्ड नंबर -9 में ठेकेदार की ओर से बनाई गई सड़क दो दिन में ही जगह-जगह से उखड़ गई। यह अधिकारियों की बड़ी लापरवाही के कारण हो रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी ऐसे मामले कई बार सामने आए हैं। इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नजर नहीं दिख रहा है। ऐसे कामों में जहां कई सालों के दावे किए जाते हैं वह सड़क दो दिन भी न टीक सकी और जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ऐसे में वार्ड वासियों और मनोनीत पार्षद अनिल नागपाल ने नगर परिषद से इसकी शिकायत कर ठेकेदार को मजबूत सड़क बनाने के लिए पाबंद करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर नो स्थित जैन नगर गली में नई सड़क बनाने के लिए लगभग नौ लाख रुपये के टेंडर पास हुए थे। इसके बाद ठेकेदार मुकेश जैन की ओर से यह टेंडर लिया गया। निर्माण के दो दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने के बाद वार्डवासियों ने रोष जताया। ठेकेदार मुकेश जैन की ओर से बनवाई गई सड़क से पहले अच्छी तरह से सफाई नहीं करवाई गई। आनन-फानन में हल्की रोड़ी और रेती डालकर सड़क बना दी गई। ऐसे में यह सड़क दो दिन में ही जगह-जगह से उखड़ गई। उखड़ी हुई यह सड़क नगर परिषद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है।
-बारिश आने के कारण सड़क उखड़ गई है। आस पास लोगों ने रोड़ी पूरी नहीं डालने दी। कल तक दोबारा सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
-ठेकेदार मुकेश जैन।
-मेरे पास किसी की कोई शिकायत तो नहीं आई है, लेकिन ऐसा कोई मामला है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर कोई कमी मिलती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-बलराज सिंगला, एमई नगर परिषद जींद।