फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   संख्या के हिसाब से सैनी के बराबर ही भीड़ जुटा पाई भाजपा

संख्या के हिसाब से सैनी के बराबर ही भीड़ जुटा पाई भाजपा

Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संख्या के हिसाब से सैनी के बराबर ही भीड़ जुटा पाई भाजपा
संख्या के हिसाब से सैनी के बराबर ही भीड़ जुटा पाई भाजपा
विज्ञापन

धर्मवीर निडाना
जींद।
आयोजन से पहले देश भर में चर्चित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली पार्टी नेताओं के दावों के अनुरूप नहीं रही। राजनीतिक पंडितों के अनुसार अमित शाह की रैली की भीड़ 26 नवंबर को जींद में ही हुई सांसद राजकुमार सैनी की रैली के बराबर ही रही। इससे सांसद राजकुमार सैनी पूरी भाजपा और सरकार को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
दरअसल जहां वीरवार को अमित शाह की रैली हुई इससे करीब चार किलोमीटर दूरी पर ही 26 नवंबर को अपनी ही पार्टी को निशाने पर रखने वाले सांसद राजकुमार ने रैली की थी। वीरवार को हुई रैली की भीड़ भी उसके बराबर ही आंकी जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे समझें भीड़ का गणित
दरअसल प्रदेश में कुल 18017 पोलिंग बूथ हैं। भाजपा ने इस रैली में हर बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ताओं को रैली में लाने की योजना बनाई। इस हिसाब से भीड़ 90 हजार से अधिक होनी चाहिए। वहीं रैली स्थल पर कुल 40 सेक्टर बनाए गए, जिनमें से लोगों के बैठने के लिए 28 सेक्टर रहे। हर सेक्टर में औसतन 1500 कुर्सियां लगी हुई थी। रैली में 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। इसके बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने से पहले तक काफी कुर्सियां खाली रहीं। उनके आने के बाद भी पीछे का कुछ हिस्सा खाली रहा। हालांकि पार्किंग के पास सड़क पर भीड़ काफी संख्या में जमा रही। कुछ लोग सुरक्षा जांच के कारण रैली स्थल पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग भी रही खाली
भाजपा ने रैली में एक लाख बाइक आने का दावा किया। इसके अनुरूप ही पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई, लेकिन दो पार्किंग स्थल पूरी तरह खाली रही। इनमें करीब 30 हजार बाइक खड़ी करने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा बाईपास से शहर की ओर बनाई गई मुख्य पार्किंग भी पूरी तरह नहीं भर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed