फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राज्यसभा में इसी सत्र में पास होगा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का बिल : चौधरी बीरेंद्र सिं

राज्यसभा में इसी सत्र में पास होगा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का बिल : चौधरी बीरेंद्र सिं

Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में इसी सत्र में पास होगा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का बिल : चौधरी बीरेंद्र सिं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पांच मार्च से शुरू होने वाले संसद सत्र में इस बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का बिल पास किया जाएगा। पिछली बार कांग्रेस ने इसमें एक एमेंडमेंट की बात कही थी, जिस कारण यह बिल राज्यसभा में पास नहीं हो पाया। इस बार समाजवादी पार्टी व एक-दो अन्य दलों से भाजपा की इस बिल को पास करवाने की बात हो चुकी है। बीरेंद्र सिंह यहां उत्तम पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बीरेंद्र सिंह ने रात को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व सरकार के बीच समझौते के बारे में कहा कि संवाद से सब कुछ हल को सकता है। पिछले समझौते को लागू करने में जो देरी हुई, वह इस बार नहीं होगा। जितनी भी मांगों पर सहमति बनी है, उनको समय पर पूरा कर दिया जाएगा। अदालत में लंबित मामलों को छोड़कर बाकी सभी मांगों को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार तथा समिति के लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया है, जिस कारण यह मामला सिरे चढ़ा। राजनीति में आरपार की लड़ाई की बात कभी नहीं होनी चाहिए। पहले हुए समझौते में इतना समय नहीं लगना चाहिए था। कहीं न कहीं यह सक्रियता की कमी रही है लेकिन इस बार जिन-जिन मांगों पर सहमति हुई है, वे जल्द पूरी कर दी जाएंगी। बीरेंद्र सिंह ने बजट पर बोलते हुए कहा कि इस बार किसानों के लिए आर्थिक सुधारों का बजट पेश किया गया है। किसानों की आदमी डेढ़ गुणा करने के लिए 12 प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। किसानों की आमदनी कैसे दुगुनी करनी है, इसके लिए एक्सपर्ट कमेटी काम कर रही है। अप्रैल तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप देगी, जिसको लागू कर दिया जाएगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो किसान दूसरे किसानों की जमीन ठेके पर लेते हैं, उस राशि को भी इसमें शामिल किया जाएगा ताकि वास्तविक तौर पर किसानों को फसल के लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभ दिया जा सके। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य का कोई महत्व नहीं है। एक सवाल के जवाब में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह कोई चुनावी बजट नहीं है। इस बजट की जरुरत थी, इसलिए किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए यह बजट लाया गया।
विज्ञापन

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में भाजपा की रैली होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे। इसे चुनावी रैली बताते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा भी राजनीतिक तीर्थ (जींद) से वोट मांगने के अभियान की शुरुआत करेगी। जिस-जिस पार्टी ने चुनाव अभियान को जींद से शुरु किया है, वह कभी असफल नहीं हुई। इसलिए भाजपा भी जींद से ही अपने चुनावी अभियान शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed