{"_id":"5a81e0754f1c1b4e588b83b3","slug":"11518461045-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह हरियाणा के लोगों को डराने आ रहे : सुशील गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह हरियाणा के लोगों को डराने आ रहे : सुशील गुप्ता
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आम आदमी पार्टी से नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली पर कहा कि अमित शाह रैली के माध्यम से हरियाणा के लोगों को डराने आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी रैली का नाम हुंकार रैली रखा है। गुप्ता यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गुप्ता ने कहा कि बेशक वे दिल्ली में रहते हों लेकिन उनका पैतृक जिला जींद ही है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नियत में सदैव खोट रहा है। लोगों को धर्म, जाति के नाम पर बांटने का खेल हमेशा भाजपा खेलती आई है। राज्यसभा सांसद ने जाटों द्वारा आरक्षण मांगने पर कहा कि हर वर्ग को अपनी मांगे रखने का अधिकार है। इसलिए सरकार को स्पष्ट कर देना चाहिए कि वह जाटों को आरक्षण देना चाहती है या नहीं। आंदोलन तो चलते रहते हैं और सरकार कभी किसी पर मुकदमे दर्ज कर देती है तो फिर उनको वापस लेने पर मजबूर भी हो जाती है। गोवा के मंत्री द्वारा हरियाणा के प्रति दिए गए बयान पर गुप्ता ने कहा कि गोवा के मंत्री किस लिए हरियाणा को गंदा देखते हैं जबकि देश के लिए मेडल भी हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं तो सीमा पर भी हरियाणा के जवान देश की रक्षा कर रहे है। गोवा के मंत्री का यह बयान शर्मनाक है।