{"_id":"595540a84f1c1b91578b46e0","slug":"11498759336-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने हांसी ब्रांच नहर का निरीक्षण कर लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने हांसी ब्रांच नहर का निरीक्षण कर लिए सैंपल
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। एसडीएम सफीदों वीरेंद्र सांगवान ने हांसी ब्रांच नहर पर चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ईंटों और निर्माण कार्य में प्रयोग हो रही रेत और सीमेंट का सैंपल भी लिया। निरीक्षण निगरानी कमेटी की शिकायत के बाद किया गया। निगरानी कमेटी के चेयरमैन गुरप्रीत नत्त, रमेश कौशिक भूराणियां और रणबीर बिटानी ने बताया कि 25 जून को उनकी टीम ने जामनी और रजाना कलां के पास हांसी ब्रांच पर चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया था। इसमें घटिया स्तर सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। निगरानी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने एक्सईएन नहरी विभाग बीडी जागलान से संपर्क किया, लेकिन वो अपने जबाव से निगरानी कमेटी को संतुष्ट नहीं कर सके। इसके बाद निगरानी कमेटी ने एसडीएम वीरेंद्र सांगवान से जांच करवाने की बात कही। एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने निगरानी कमेटी को साथ लेकर जामनी और बेरी खेड़ा गांव की नहर पर चल रहे कार्यों की जांच की और सैंपल भी लिए। इस दौरान नहरी विभाग के एक्सईएन बीडी जागलान, जेई मंजीत, अनिल कादियान, बलवंत सिंह पांचाल, साहब सिंह लांबा और ठेकेदार रघबीर सिंह मौजूद रहे।
एसडीएम ने हांसी ब्रांच नहर का निरीक्षण कर लिए सैंपल
निगरानी कमेटी ने एसडीएम से की थी घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत