{"_id":"594576f94f1c1b6d628b4982","slug":"11497724665-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में लगातार दूसरे दिन भी इंद्रदेव की कृपा बनी रही और शनिवार सुबह हलकी बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम का पारा नीचे गिर गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को भी हलकी बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने से लोग खुश हैं। सबसे अधिक फायदा किसानों को हुआ। बारिश से तापमान गिरने के साथ ही किसान भी धान की रोपाई के लिए अभी से खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। शनिवार सुबह हलकी बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर को एक बार आसमान साफ होने से धूप निकल आई। बादल छटने के साथ धूप निकलने से अचानक तापमान में उमस भरी गर्मी हो गई, लेकिन शाम होते-होते फिर आसमान में बादल छा गए। इस बारिश के चलते मौसम का मिजाज भी बदल गया है। अभी तक पसीने से सराबोर चल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से सब्जियों, कपास व चारा वाली फसलों को भी लाभ पहुंचा है। हल्की बारिश के कारण खेतों में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण अब पानी की कुछ खपत कम होगी।
सुबह बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट