फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बीडीपीओ ऑफिस की कंडम घोषित बिल्डिंग में ही शिफ्ट हुआ सफीदों थाना

बीडीपीओ ऑफिस की कंडम घोषित बिल्डिंग में ही शिफ्ट हुआ सफीदों थाना

Thu, 28 Feb 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ ऑफिस की कंडम घोषित बिल्डिंग में ही शिफ्ट हुआ सफीदों थाना
बीडीपीओ ऑफिस की कंडम घोषित बिल्डिंग में ही शिफ्ट हुआ सफीदों थाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। हाईकोर्ट के आदेश पर प्राचीन ऐतिहासिक किले में बना सफीदों थाना अब बीडीपीओ कार्यालय के कंडम घोषित भवन में शिफ्ट हो गया है। खुद हादसे के साये में बैठकर पुलिस क्षेत्र के लोगों की रक्षा करेगी। बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति चेयरमैन, पंचायती राज विभाग के एसडीओ, जेईओ समेत कई विभागों के कमरे खाली हो गए हैं।
वीरवार को एएसपी अजीत सिंह शेखावत व डीएसपी सुनील कुमार ने खंड एवं पंचायत विकास विभाग के भवन का निरीक्षण किया और यहां मरम्मत शुरू करवाई। वहीं थाना का सामान भी बीडीपीओ कार्यालय में शिफ्ट होना शुरू हो गया है। हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट ने एक मार्च तक तूर राजाओं के ऐतिहासिक किले से थाना को हटाने के आदेश दिए थे। ऐसे में वीरवार को हाईकोर्ट की टीम द्वारा किले का निरीक्षण भी करवाया जा सकता है। बहराल जिस भवन में पुलिस थाना शिफ्ट किया गया है, वह पिछले साल जून माह में ही कंडम घोषित हो चुका है और यहां पुलिस कर्मचारियों को हादसे का डर हमेशा बना रहेगा। करीब दो माह पहले ही बीडीपीओ पूनम चंदा ने अपना कमरा खाली कर पास के नए भवन में ग्रामीण राजीव केंद्र में अपना ऑफिस बनाया है। फिलहाल पुरानी बिल्डिंग में ब्लॉक समिति चेयरमैन का ऑफिस, पंचायती राज एसडीओ कार्यालय, जेई रूम, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मशीन खंड कार्यालय और ई-दिशा केंद्र चल रहा था। ऐसे में थाना शिफ्ट होने से सभी अपना-अपना ठिकाना ढूंढ रहें हैं।
विज्ञापन

याचिका पर अदालत ने खाली करवाया है किला
हरियाणा के पीडब्ल्यूडी के पूर्व एसडीओ यशपाल गुलिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने की मांग की थी। इस याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस अरुण पल्ली की अदालत सरकार को थाना हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की करवाई गई है मरम्मत
कई जगहों का निरीक्षण किया गया, लेकिन पुलिस के लिए बीडीपीओ ऑफिस में सभी प्रकार की व्यवस्था हो सकती है। भवन की मरम्मत को कार्य शुरू करवा दिया है। इससे यह भवन अभी सही रहेगा। एक-दो दिन में पूरी तरह से थाना शिफ्ट हो जाएगा।
- अजीत सिंह शेखावत, एएसपी।
सफीदों के लिए दो थाने मंजूर किए हुए हैं। शहर की गीता कॉलोनी पुलिस लाइन की जमीन में सिटी थाना और बाईपास के पास सदर थाना बनेगा। गीता कॉलोनी में पुलिस क्वाटर व थाना बन रहा है। जब तक यहां पुलिस थाना चलेगा।
सुनील कुमार, डीएसपी।
18वीं सदी में बना था किला
सफीदों में यह ऐतिहासिक किला 18वीं सदी में जींद राज्य के शासकों द्वारा बनाया गया था। सन 1763 से जींद का इतिहास एक अलग और सत्तागढ़ राज्य के रूप मेें मिलता है। यह जींद राज्य के शासकों द्वारा बनाया गया पहला किला था। इस किले में किले को ताकत प्रदान करने के लिए गढ़ भी है, जिसका इस्तेमाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी किया जाता था।

एक प्रांगण में एकत्रित है हुई छह विभाग
हाट के रोड के पास बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में इससे पहले लोक संपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका, मशीन खंड कार्यालय, मनरेगा व ई दिशा केंद्र चल रहे हैं। अब सफीदों थाना भी इसी प्रांगण में अस्थायी रूप से करीब तीन साल के लिए स्थापित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed