फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा ने संभाला नागरिक अस्पताल में कार्यभार

सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा ने संभाला नागरिक अस्पताल में कार्यभार

Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा ने संभाला नागरिक अस्पताल में कार्यभार
अस्पताल में कम चिकित्सकों के बावजूद बेहतर सेवाएं देने पर रहेगा फोकस : सिविल सर्जन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मंगलवार को नागरिक अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा अग्रवाल ने कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया यहां से रिलीव हो गए। उनका जींद से हिसार तबादला हुआ है। चिकित्सकों ने डॉ. शशि प्रभा का अस्पताल में कार्यभार संभालने पर स्वागत किया।

प्रभा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना तथा लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। नागरिक अस्पताल में काफी समय से चिकित्सकों की कमी है। फिलहाल 55 में से 18 चिकित्सक ही यहां कार्यरत हैं। सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की कमी को पूरा करने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके साथ हर बुधवार को लगने वाले मेडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की कमी को दूर करवाया जाएगा। फिलहाल मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक को डेपुटेशन पर लाया जा रहा है। आगे भी उनकी डेपुटेशन जारी रहे, इसका भी अनुरोध स्वास्थ्य विभाग से किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले दिव्यांगों को सर्टिफिकेट बनवाने में कोई परेशानी नहीं हो। साथ ही लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं किस प्रकार मुहैया करवाई जाएं, इसके लिए समय-समय पर चिकित्सकों के साथ परामर्श करके कार्य सुधार किए जाएंगे। कम चिकित्सकों के बावजूद बेहतर सेवाएं लोगों को दी जाएंगी। नागरिक अस्पताल के एमएस डॉ. राजेश भोला ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विभाग के कामकाज को बेहतर और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके अलावा कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ भी विभाग सख्ती से अपनी मुहिम को जारी रखेगा। लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए विशेष तथा प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. पालेराम, डॉ. जेके मान, डॉ. आरके सिंगला, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. मंजू, डॉ. बिंदलिश, डॉ. जयसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed