{"_id":"5c72e869bdec222c51029138","slug":"111551034473-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुराए जेवरात व 33 हजार रुपये की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुराए जेवरात व 33 हजार रुपये की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का ताला तोड़कर जेवरात और 33 हजार रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी में रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत 33 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आरा रोड विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अलादीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह परिवार समेत अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक मोबाइल, घड़ी, 33 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जब वह दिल्ली से वापस आया तो उसे मकान के ताले टूटे पाए गए। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने अलादीन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।