{"_id":"5c6efc31bdec224bc62b5d9f","slug":"111550777393-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू में शहीद कैप्टन पवन कुमार को पूर्व सैनिक व समाज के प्रबुद्व नागरिकों ने दी श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू में शहीद कैप्टन पवन कुमार को पूर्व सैनिक व समाज के प्रबुद्व नागरिकों ने दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरएसयू में शहीद कैप्टन पवन कुमार को दी श्रद्धाजंलि
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआरएसयू में शहीद कैप्टन पवन कुमार की प्रतिमा पर वीरवार को पूर्व सैनिकों, समाज के प्रबुद्ध लोगों और शहीद के पिता राजबीर, माता कमलेश ने श्रद्धाजंलि दी। शहीद कैप्टन पवन कुमार की वीरवार को तीसरा शहादत दिवस मनाया गया। इसमें शहीद की प्रथम यूनिट सेवन डोगर के जवानों ने शहीद को शस्त्र सैनिक सम्मान गॉर्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी। इसके बाद उनके शहीद पवन के घर पर हवन किया गया। इस दौरान कैप्टन पवन के पिता राजबीर खटकड़ ने कहा कि पवन एक वीर योद्धा था। वह मेडिकल रेस्ट के दौरान भी देश सेवा के लिए निकल पड़ा था। बचपन से ही पवन की सेना में जाने की इच्छा थी। जो उसने पूरी कर देश की सेवा में शहादत दी। सीआरएसयू जींद के कुलगुरु प्रोफेसर आरबी सोलंकी ने कहा कि जब तक कैप्टन पवन जैसे वीर योद्वा देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं तब तक देश सुरक्षित हैं। हमें इन वीरों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कुलसचिव डॉॅ. राजबीर मोर ने कहा कि कैप्टन पवन हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। इस अवसर पर कर्नल डीके भारद्वाज, पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला, कर्नल नेगी, कर्नल रामनिवास, इंद्र भारद्वाज, रमेश कौशिक, बलवान खटकड़, धर्म सिंह, मनी राम मौजूद रहे।
शहीद कैप्टन पवन को दी श्रद्धांजलि
जींद। शहीद कैप्टन पवन खटकड़ की शहादत दिवस पर महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन अर्बन इस्टेट महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में संस्था के निदेश राजकुमार भोला की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ. राजेश भोला, अन्ना टीम संयोजक सुनील वशिष्ठ, राजकुमार भोला ने शहीद कैप्टन पवन खटकड़ के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित कर की। विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीद कैप्टन पवन खटकड़ की शहादत को याद किया। संस्थान के निदेशक राजकुमार भोला ने कहा कि हिम्मती और निडर भारतीय सैनिकों की शहादत को याद करने से हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के दौरान अपना जीवन कुर्बान कर दिया। इस अवसर पर सुनील वशिष्ठ, गुरुदास सिंह, सुरेश चौहान, सज्जन सैनी, पूजा जांगड़ा मौजूद रहे।
गोपाल विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
जींद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा के तत्वावधान में चल रहे गोपाल विद्या मंदिर जींद के विद्यार्थियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फ रवरी को आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। विद्यार्थियों ने इस आतंकी हमले को आतंकवादियों का अमानवीय कृत्य बताया और इस हमले की कड़ी निंदा की। इस विषय को लेकर विद्यालय की कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी लिखा कि देश के नौजवान कब तक अपनी जान ऐसे ही गवाते रहेंगे। बच्चों ने राष्ट्रीय सेना कोष में एक रुपये का अंशदान देने की बात भी कही। इसके बाद विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
स्कूल में शहीद कैप्टन पवन कुमार का मनाया बलिदान दिवस
जींद। 21 फरवरी को नव प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद कैप्टन पवन कुमार का शहादत दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर शहीद कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर खटकड़ तथा सेवन डोगरा रेजिमेंट से नायब सुबेदार कर्ण सिंह राठौर ने शिरकत की। स्कूल के निदेशक विरेंद्र ढिल्लों, प्राचार्य लाजवंती, डीएन मॉडल स्कूल की प्राचार्य कविता शर्मा स्काउट प्रभारी वेदपाल ढांडा ने सबसे पहले कैप्टन पवन कुमार और पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत, कविता, लघु नाटकों द्वारा देश भक्ति का परिचय दिया।