फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला में 200 से अधिक कश्मीरी, पहचान करने में जुटी पुलिस

जिला में 200 से अधिक कश्मीरी, पहचान करने में जुटी पुलिस

Wed, 20 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिला में 200 से अधिक कश्मीरी, पहचान करने में जुटी पुलिस
जिला में 200 से अधिक कश्मीरी, पहचान करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद लोगों के निशाने पर आ रहे कश्मीरी लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। इसके तहत अब तक पुलिस ने पांच शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे करीब 20 कश्मीरी विद्यार्थियों की पहचान की है, साथ ही जिला में करीब 200 कश्मीरी रह रहे हैं। पुलिस ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
गौरतलब है कि आतंकवादी घटना के बाद कुछ स्थानों पर कश्मीरी लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद से प्रशासन ने विद्यार्थियों की पहचान शुरू की थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि जिला के पांच शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से अधिकतर शिक्षण संस्थानों से बाहर ही रह रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस ने इनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। हालांकि जिला में अभी तक इस प्रकार का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी कश्मीरी लोगों को लेकर काफी सतर्क हैं। इसके तहत जींद शहर में दो ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां कश्मीरी परिवार रह रहे हैं। यहां खुफिया एजेंसियां नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

जिला के पांच शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की पहचान की गई है। इनको लेकर पुलिस सतर्क है। कश्मीरी परिवारों की भी पहचान की जा रही है। किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गलत गतिविधियां कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन शैणवी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed