{"_id":"5b21667e4f1c1bf96e8b7f7d","slug":"111528915582-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला रेडक्रास सोसायटी परिसर में कंप्यूटर सेंटर हुआ शुरू, डीसी अमित खत्री ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला रेडक्रास सोसायटी परिसर में कंप्यूटर सेंटर हुआ शुरू, डीसी अमित खत्री ने किया शुभारंभ
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में बुधवार को कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन डीसी अमित खत्री ने किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राज कपूर सूरा, ईश्वर सांगवान मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति इसके ज्ञान से वंचित रह जाता है, वह विकास की दौड़ में भी पिछड़ जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि वह अपने बच्चों को बचपन से ही कंप्यूटर का ज्ञान दिलवाएं ताकि वह जीवन में बिना किसी रुकावट के तेजी से अपना विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शुरू किए गए इस कंप्यूटर सेंटर में दाखिले शुरू हो गए हैं। बच्चे इस सेंटर में मात्र 500 रुपए प्रति माह फीस देकर तीन, छह तथा बारह माह के कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं। इस सेंटर से प्राप्त डिप्लोमा की मान्यता हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली जाने वाले पदों के लिए भी होगी। डीसी ने बताया कि इस कंप्यूटर सेंटर में बीस कंप्यूटर सेटों की व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में यहां 100 बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिला पहले आओ पहले पाओ की नीति पर आधारित होगा। इस कंप्यूटर सेंटर में बच्चे न केवल सॉफ्टवेयर बल्कि हार्डवेयर के कोर्स भी कर सकते हैं।
डेढ़ घंटे के एक बैच में होंगे 20 बच्चे
रेडक्रॉस में स्थापित हुए इस सेंटर में एक बैच में बीस बच्चे शामिल होंगे और हर बैच डेढ़ घंटे का होगा। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस सेंटर में परिक्षा भी ऑनलाइन ही ली जाएगी। कम्प्यूटर सैंटर के सभी प्रशिक्षण कक्षों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।