फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कल दिन सताएंगे लू के थपेड़े, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

कल दिन सताएंगे लू के थपेड़े, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कल दिन सताएंगे लू के थपेड़े, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मौसम में आए बदलाव के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार से आने वाले तीन दिन तक भयंकर गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। इसके चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हालांकि पिछले कुछ दिन से पड़ रही गर्मी के मुकाबले रविवार को कुछ राहत रही, लेकिन मंगलवार से फिर 3 दिन तक आसमान से आग बरसेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन इसके बाद आसमान से सीधी आग बरसेगी। इसके साथ ही दिन के समय 9 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने वाली गर्म हवाएं जनजीवन बेहाल कर सकती हैं। रविवार को भी तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक शुक्रवार व शनिवार को तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इसके बाद रविवार से फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सावधानी में ही बचाव
चिकित्सकों के अनुसार लू चलने के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सीधे लू से बचाया जाए। वहीं पानी की कमी शरीर में नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने का रखें ध्यान
गर्मी और लू से बचने के लिए खाने-पीने पर खास ध्यान रखने की जरूरत है। जहां तक हो सके लू के समय दोपहर में घर से नहीं निकलें। घर से बाहर निकलना हो तो सिर पर कपड़ा रखें और सिर पर सीधी गर्म हवा नहीं लगने दें। बार-बार पानी पीएं, जितना हो सके तरल लेते रहें। बच्चों को कपड़े में ढक कर रखें। कटे हुए और खराब फल नहीं खाएं। इससे डायरिया हो सकता है। साफ पानी का ही प्रयोग करें। उल्टी दस्त होने पर मरीज को नमक-चीनी का घोल पिलाएं और तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन।
फसलों की रखें संभाल
झुलसा देने वाली गर्मी में फसलों को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए शाम को हल्की सिंचाई करें। सब्जियों की फसल में स्प्रे टैंक से छिड़काव करें। कपास की छोटी फसल को अधिक तापमान से नुकसान हो सकता है। इसके लिए पौधों में पानी डालें।
-संदीप कुमार, डीडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed