फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मौसम विभाग की तूफान की चेतावनी से अलर्ट हुआ प्रशासन

मौसम विभाग की तूफान की चेतावनी से अलर्ट हुआ प्रशासन

Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग की तूफान की चेतावनी से अलर्ट हुआ प्रशासन
तूफान की चेतावनी : मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
मौसम विभाग द्वारा सोमवार व मंगलवार को बारिश के साथ तूफान की चेतावनी पर प्रशासन ने अर्लट जारी किया। डीसी अमित खत्री ने बताया कि दो दिन तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। सिविल सर्जन ने मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
गौरतलब है कि मौसम विभाग दो दिन तक बारिश के साथ-साथ करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को भी इससे आगाह किया है। प्रशासन ने कहा है कि लोग इस दौरान सावधानी बरतें। इस दौरान आग से बचाव रखें। कहीं भी हादसा होने पर प्रशासन को सूचित करें। डीसी ने कहा कि लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर इस दौरान सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर डीसी ने लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को परामर्श देते हुए कहा कि वह पेड़ों के नजदीक ना सोएं व सोने से पूर्व चूल्हों व आग इत्यादि की भट्टी को बुझा कर सोएं। डीसी ने आपदा प्रबंधन एवं सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चौकस रहने व आपदा प्रबंधों को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। डीसी ने सोशल मीडिया पर चलाई जाने वाली अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने के लिए विशेष तौर पर आग्रह किया है। डीसी ने कहा कि वे गेहूं निकालने के बाद अपनी तूड़ी, सूखा चारा को सही ढंग से संभाल कर रखें। अपने पशुधन और मकानों की छतों पर रखे बेकार के भारी भरकम सामान को सही ढंग से संभाल कर रखें। जो किसान गांव या ढ़ाणियों में रहते हैं वो अपने निवास के आसपास पेड़ों से दूरी बनाएं रखें। डीसी ने जिला के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे ग्राम सचिवों, पटवारियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बराबर संपर्क बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए उन्होंने बिजली विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों को सचेत रहने व आपदा प्रबंधन के सभी कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

---
आईएमए से भी किया आह्वान
अलर्ट को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां पूरी की गई हैं। तमाम स्टाफ की छुट्टियां रद्द हैं। ब्लड का स्टॉक पूरा किया गया है। इसके अलावा आईएमए के प्रधान को भी आपातकाल के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिला की सभी 15 एम्बुलेंस को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन।
---
नरवाना में मुनादी के आदेश
नरवाना में एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने क्षेत्र में मुनादी करवाकर लोगों को तुफान के दौरान सतर्क रहने की सूचना देने का आदेश दिया है। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे सावधान रहें। हादसा होने की सूरत में लोगों को तुरंत उपचार मुहैया करवाएं।
---
दिन भर चली तेज हवाएं
रविवार को भी दिन भर तेज हवाएं चलती रही। इससे लोग काफी परेशान हुए। हालांकि शाम के समय हवा की गति कम हो गई। दिन में करीब 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।

---
डीसी अमित खत्री ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मौसम विभाग की तेज तूफान और बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इस प्रकार जींद जिला में भी सात व आठ मई को सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। डीसी ने निजी स्कूल संचालकों को स्कूलों की छुटी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed