फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दूसरे दिन भी धान की नहीं हुई खरीद

दूसरे दिन भी धान की नहीं हुई खरीद

Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धान की नहीं हुई खरीद
बारिश से दूसरे दिन भी धान की नहीं हुई खरीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के चलते शुक्रवार को भी अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं हो पाई। बारिश में धान की ढेरी भीगने के चलते खरीद एजेंसियों ने उनकी तरफ रुख तक नहीं किया। इसके चलते किसान को मंडी के अंदर ही डेरा जमाने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि मंडी में शुक्रवार को पहुंचे धाने की एक ट्राली को परचेजरों ने खरीदा, लेकिन अधिकतर धान मंडी में वैसे के वैसा पड़ा है। वीरवार रात को शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। दोपहर को हल्की धूप निकलने से किसानों को राहत महसूस हुई, लेकिन शाम ढलने पर फिर से आसमान में बादल छाने से बूंदाबांदी शुरू हो गई। अनाज मंडी में करीब चार लाख क्विंटल धान की फसल भीग गई। किसानों के अनुसार पहले से ही धान की फसल के भाव नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से धान की फसल की खरीद नहीं हो रही थी, लेकिन अब बारिश होने से धान की फसल भीग गई है, और अब फसल की खरीददारी हो पानी मुश्किल हो रहा है। किसानों ने कहा कि छह माह की मेहनत को लेकर मंडी में लेकर पहुंचे, लेकिन बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। अगर एक-दो दिन भी ऐसा मौसम रहा तो उनकी फसल खराब होने के कगार पर पहुंच जाएगी।


मंडी में पड़ी है चार लाख क्विंटल धान
गौरतलब है कि अनाज मंडी में करीब चार लाख क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मार्केट कमेटी के सचिव पवन चोपड़ा के अनुसार बारिश के कारण शुक्रवार को भी धान की खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन



अब फसल सुखाना चुनौती
मंडी में अपनी फसल बेचने की जद्दोजहद में फंसे किसानों को अब फसल सुखाने के लिए अपना पसीना बहाना पड़ेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बारिश में राहत मिलने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जींद में एक एमएम बारिश
बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिल शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार रात व सुबह बारिश हुई। शाम पांच बजे तक जींद में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं अन्य स्थानों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। दोपहर को हल्की धूप निकलने पर किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन देर शाम फिर से बूंदाबांदी शुरू होने से किसानों की पेशानी पर परेशानी की लकीरें खिंच गई।



अब गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार बेशक शनिवार से बारिश की संभावनाएं कम हैं, लेकिन तापमान में काफी गिरावट आएगी। शुक्रवार को पिछले साल के मुकाबले मौसम काफी ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 14 डिग्री था। वहीं इस अधिकतम 25 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिन में तापमान नौ डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed