{"_id":"660daff9ec1a7296640a8224","slug":"10459-students-of-class-7-are-waiting-for-books-jind-news-c-199-1-sroh1009-115243-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 7वीं कक्षा के 10459 विद्यार्थियों को किताबों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 7वीं कक्षा के 10459 विद्यार्थियों को किताबों का इंतजार
Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी23: जिले के एक स्कूल में रखी विद्यार्थियों के लिए पहुंचाई गई किताबें। संवाद
जींद। जिले में शिक्षा विभाग ने इस बार समय से पहले ही पहली से आठवीं कक्षा तक की सभी किताबों को मंगवाया है। यह किताबें पुरानी छात्र संख्या के आधार पर मंगवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अभी तक सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की किताब स्कूलों में नहीं पहुंची हैं। इन किताबों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। इन किताबों के इस सप्ताह पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिक्षा विभाग बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें दी जाती हैं। दो वर्ष पहले कोरोना काल में विद्यार्थियों को समय पर किताबें नहीं मिली थीं। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित हुई थी, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने इसको गंभीरता से लेते हुए समय से पहले ही किताबों को मंगवाया है। जिले में बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक 72765 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा सातवीं कक्षा में 10459 विद्यार्थी हैं। इसमें सातवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। इसके चलते इन विद्यार्थियों को पुरानी किताबें देकर काम चलाया जा रहा है। विभाग को इसी सप्ताह में इन विद्यार्थियों के लिए किताबें आने की उम्मीद है। जिसके बाद इन विद्यार्थियों को यह किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद
यह है बाल वाटिका से 8वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा
विद्यार्थियों की संख्या
बाल वाटिका
2928
कक्षा 1
4437
कक्षा 2
7347
कक्षा 3
8857
कक्षा 4
9408
कक्षा 5
9422
कक्षा 6
9606
कक्षा 7
10303
कक्षा 8
10303
सातवीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं की आईं किताबें
जिले के सभी स्कूलों में इस सत्र के लिए किताबें समय से पहले ही पहुंचा दी गई हैं। इन किताबों को विद्यार्थियों में वितरित करवा दिया है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर विद्यार्थियों को यह किताबें उपलब्ध करवाई गई हैं। अभी तक सातवीं कक्षा की किताबें जिले में नहीं पहुंची हैं। सातवीं कक्षा से पासआउट विद्यार्थियों की पुरानी किताबों से फिलहाल काम चलाया जा रहा है। नई किताबों के इस सप्ताह के अंत तक आने की संभावना है। इसके लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। -सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।