{"_id":"5c6af737bdec2209fa31eadf","slug":"101550513975-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर डटे 265 में से एनएचएम कर्मियों पर पड़ी टर्मिनेशन की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर डटे 265 में से एनएचएम कर्मियों पर पड़ी टर्मिनेशन की मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे 200 एनएचएम कर्मचारी टर्मिनेट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सेवा सुरक्षा नियम को लागू करने की मांग को लेकर 14 दिन चल हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाया है। जींद में हड़ताल पर चल रहे 265 में से 200 एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है। इनमें वह कर्मचारी शामिल हैं जो एक सप्ताह से लगातार हड़ताल कर धरने पर बैठे हुए थे। हालांकि अभी तक हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को विभाग की तरफ से टर्मिनेट करने का कोई पत्र नहीं दिया गया है। यह टर्मिनेशन प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनाई गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह से लगातार हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को खुद ही टर्मिनेट समझने का आदेश दिया है। अगर अब कोई कर्मचारी ड्यटी पर जाएगा तो उसकी ड्यूटी मान्य नहीं होगी। ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए उसे स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही वह ड्यूटी ज्वाइन कर सकेगा। यह जानकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश गांधी ने दी।
दूसरी तरफ सेवा सुरक्षा नियम को लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी भी हड़ताल पर डटे हैं। सोमवार को धरने के दौरान आठ एनएचएम कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की। इसमें चार पुरुष और चार महिला कर्मचारी शामिल हैं। पुरुष कर्मचारियों में संजीव कुमार कंप्यूटर सहायक, अमित लडवाल ईएमटी, सुनील श्योकंद, कर्मबीर ढुल व महिला साथी राजरानी एएनएम, सरिता स्टाफ नर्स, कमलेश बधाना, पूजा स्टाफ नर्स 24 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे। इन कर्मचारियों की हड़ताल को दूसरे संगठनों का समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को जयनारायण शर्मा ऑल जींद रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान, रमेश चंद्र कामरेड व एसकेएस के प्रधान रामफल दलाल और ज्वाइंट सेक्रेटरी अनूप सिंह ने समर्थन दिया। इन वक्ताओं द्वारा एनएचएम की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा गया कि जिस तरह ऑल हरियाणा इंप्लाइज 2018 अमेंडेंट रूल के तहत जिस तरह सरकार 14000 गेस्ट टीचरों को पक्का कर रही है। उसी प्रकार 13500 एनएचएम कर्मचारियों को भी पक्का करें।
एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों को पूरी करवाने की मांग की। विधायक ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव गौरव सहगल ने कहा कि सरकार ने 200 कर्मियों को टर्मिनेट करने के आदेश दिए हैं। वह इन आदेशों से घबराने वाले नहीं है। 200 नहीं सभी को सरकार टर्मिनेट कर दें, लेकिन वह मांगों को लेकर अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कर्मचारी टर्मिनेशन पत्र मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न तो टर्मिनेट करने के लिए कोई अधिकारी बचा है और न ही टर्मिनेशन पत्र लेने वाला।