फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज दिन में हुई रात, तेज आंधी के साथ बारिश, जुलाना में 30 जींद में 15 एमएम बारिश

दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज दिन में हुई रात, तेज आंधी के साथ बारिश, जुलाना में 30 जींद में 15 एमएम बारिश

Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज दिन में हुई रात, तेज आंधी के साथ बारिश, जुलाना में 30 जींद में 15 एमएम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी से शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने निजात दिलवा दी। मौसम के बदले तेवर से शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे दिन में ही रात जैसे हालात हो गए। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के साथ तेज बारिश से कई जगह पेड़ गिरने से बिजली व यातायात व्यवस्था बाधित हुई। वहीं शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को परशानी उठानी पड़ी।
हालांकि शनिवार को सुबह से ही मौसम अन्य दिनों के मुकाबले काफी ठीक था, लेकिन दोपहर होते-होते बारिश के आसार बन गए। दोपहर तीन बजे आसमान घटाओं से घिर गया और साढ़े तीन बजे एकाएक अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश का लोगों जमकर लुत्फ उठाया। वहीं शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव ने पहली ही बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के पटियाला चौक, स्कीम नंबर पांच छह, लक्ष्मी नगर, देवीलाल नगर, अजमेर बस्ती, रोहतक रोड सहित अर्बन एस्टेट जैसे पॉश क्षेत्रों में भी गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना में सबसे अधिक बारिश
राजस्व विभाग के अनुसार जुलाना में 30 एमएम, जींद में 15 एमएम, उचाना में 15, नरवाना में 18 व सफीदों में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश होने की आशंका है।

किसानों को होगा लाभ
कृषि विकास अधिकार विकास कुमार के अनुसार बारिश से किसानों काफी लाभ होगा। विशेष कर कपास की फसल अधिक तापमान के चलते खराब हो रही थी। वहीं धान की पनीरी तैयार कर रहे किसानों के लिए भी बारिश अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed