{"_id":"5b09b0904f1c1b916e8b4c30","slug":"101527361680-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री किसी का बुरा नहीं कर सकते करेंगे भी किसके लिए : बीरेंद्र ङ्क्षसह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री किसी का बुरा नहीं कर सकते करेंगे भी किसके लिए : बीरेंद्र ङ्क्षसह
Updated Sun, 27 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बअमर उजाला ब्यूरो
जींद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए शनिवार को रोड शो किया। रेलवे जंक्शन से शुरू होकर रोड शो नगर परिषद के बाहर टाऊन हॉल पर समाप्त हुआ। इस दौरान कुल 44 जगहों पर मुख्यमंत्री का स्वागत अलग-अलग लोगों ने किया। टाऊन हॉल पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार हैं, इसलिए पूरा सिस्टम ईमानदारी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी का बुरा नहीं करेंगे, करेंगे भी तो किसके लिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के ढाई करोड लोगों को अपना परिवार मानते हैं। जो कुछ करेंगे, ढाई करोड़ लोगों के लिए करेंगे।
मुख्यमंत्री रोड शो से काफी खुश नगर आए, उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने छह जगहों पर रोड शो किए हैं, वहां भाजपा के विधायक हैं, लेकिन जींद में भाजपा का विधायक नहीं होते हुए भी सबसे अच्छा रोड शो हुआ है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपने ठेठ अंदाज में कहा कि उन्होंने 12 चुनाव लड़े हैं और 13वां चुनाव अपनी पत्नी को लड़वाया है। वे लोगों से हाथ मिलाते ही बता देते हैं कि वह वोट देगा या नहीं। जींद के रोड शो से उनकी ज्योतिष कहती है कि लोग भाजपा को चाहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस पंजाब, पुडुचेरी परिवार पार्टी (पीपीपी) हो गई है। कर्नाटक में जिस पर विपक्षी दलों ने अनैतिक गठबंधन दिखाया है, देश की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीन घंटे तक रोड शो की सफलता को लेकर चिंतित थे, लेकिन जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने तो लोगों ने उनके अनुभव पर सवाल उठाए, लेकिन भ्रष्टाचार का अनुभव भले ही नहीं हो, लेकिन समाज का अनुभव है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के समय के भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि उस समय नेताओं, नौकरशाहों और दलालों की ऐसी गैंग तैयार हो गई थी, जो भ्रष्टाचार करती थी। उस समय सरकार ने एक-एक को 500 करोड़ से दस हजार करोड़ रुपये तक कमवाए हैं। कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस और इनेलो पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि एक नेता ने रथ यात्रा शुरू की थी, लेकिन वह पता नहीं कहां है, दूसरे ने साइकिल यात्रा शुरू की थी, उनकी साइकिल के पहिये निकल गए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग जेल भरो आंदोलन चलाकर जेल जाने का अभ्यास कर रहे हैं। गौरतलब है कि इनेलो द्वारा जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। वित्तमंत्री ने कहा कि जल्द ही उनका मामला आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान तैयारियों को लेकर बीरेंद्र सिंह ने भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी की तारीफ की। बीरेंद्र ने कहा कि वे समझते थे कि जवाहर सैनी वैसे ही बात मारते हैं, लेकिन उन्होंने काम करके दिखाया है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास धरना दे रहे अनुसूचित जाति के लोगों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि उस समय मुख्यमंत्री निकल चुके थे।