फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नगर परिषद कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, दोपहरबाद खुले कार्यालय, शुरू हुआ काम

नगर परिषद कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, दोपहरबाद खुले कार्यालय, शुरू हुआ काम

Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, दोपहरबाद खुले कार्यालय, शुरू हुआ काम
सफाई कर्मचारियों ने नप कार्यालय के बाहर डाला कूड़ा, शहर में प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नगर परिषद व पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। जिले में पालिका और परिषदों में सफाई का काम बाधित रहा, वहीं जींद नगर परिषद में दोपहर तक अन्य कार्य भी बाधित रहे। हालांकि दोपहर बाद कार्यालय खुल गया और काम शुरू हुए, लेकिन सुबह अपने काम के लिए नगर परिषद पहुंचे लोगों को दूसरे दिन भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं जिले के पालिकाओं और परिषद कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम विरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने सुबह ही नगर परिषद कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों ने सात दिन पहले वेतन वृद्धि और कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग करते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी। ऐसे में पांच दिन से शहर में सफाई नहीं हो पा रही है। इससे जहां शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, वहीं दो दिन से नगर परिषद के अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यालयों को बंद कर यहां कर्मचारियों को नहीं घुसने दिया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय के बाहर कूड़ा डाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते सुबह काम के लिए नगर परिषद पहुंचे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया और इसके बाद 12 बजे अन्य कार्यालय खुल सके, लेकिन इसके बाद भी ज्यादा काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

---
भाजपा को याद दिलवा रहे हैं वादा
दोपहर के समय पूरे जिले से कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के नेता भी साथ रहे। यहां पालिक कर्मचारी संघ के प्रधान नथूराम ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और उनका वेतन बढ़ाने का वादा किया था। सिर्फ वही वादा भाजपा सरकार को याद दिलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कितना ही जुल्म कर ले, लेकिन आंदोलन जीत के बाद ही थमेगा। लघु सचिवालय पहुंच कर कर्मचारियों ने एसडीएम विरेंद्र सहरावत को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed