{"_id":"59384cbb4f1c1b027d8b45a3","slug":"101496861883-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईगराह गांव के खेल स्टेडियम में नहीं कोई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईगराह गांव के खेल स्टेडियम में नहीं कोई सुविधा
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
ईगराह गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम की हालत जर्जर हो गई है। स्टेडियम में न तो कोच हैं, न ही चौकीदार। स्टेडियम मेें चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्टेडियम में कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को समय पर अभ्यास भी नहीं हो पाता। खेल स्टेडियम की समस्याओं को लेकर कई बार युवा परिषद के सदस्यों ने आलाधिकारियों से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
युवा परिषद के प्रधान प्रदीप ने बताया कि गांव में खेल स्टेडियम होने के बाद भी शहर या फिर सड़कों पर ही अभ्यास करना पड़ता है। स्टेडियम में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से युवाओं को काफी परेशानी हो रही है। कोच के बिना खिलाड़ी अपना अभ्यास ठीक से नहीं कर पाते। इसके अलावा बारिश का पानी स्टेडियम में जमा हो जाता है। अब फिलहाल स्टेडियम में साफ-सफाई नहीं होने से बदबू आती है।
जल्द होगा समाधान
अगर ऐसी कोई समस्या है तो जल्द दूर कर दी जाएगी। ईगराह गांव में दौरा कर जल्द ही जायजा लिया जाएगा।
- विनोद बाला, खेल अधिकारी
ईगराह गांव के खेल स्टेडियम में नहीं कोई सुविधा
बिना कोच कैसे निखरेगी प्रतिभा