{"_id":"61a26586099a984a2d7334b3","slug":"10-new-dengue-patients-found-total-number-reached-568-jind-news-rtk631103595","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 10 नए मरीज मिले, कुल संख्या 568 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 10 नए मरीज मिले, कुल संख्या 568 पहुंची
विज्ञापन
बुखार पीड़ित लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद थी कि ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के केस खत्म हो जाएंगे। लेकिन आजकल न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के आसपास रहने के बावजूद डेंगू के केस आ रहे हैं। शनिवार को नागरिक अस्पताल में 61 लोगों की जांच हुई, जिनमें 10 डेंगू से पीड़ित मिले हैं।
हालांकि डेंगू की वृद्धि दर में काफी कमी आई है। नवंबर की शुरुआत में जिले में डेंगू की वृद्धि दर 50 प्रतिशत के आसपास तक पहुंच गई थी, जो इस समय छह प्रतिशत के आसपास रह गई है। जिले में इस वर्ष अब तक 568 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है। नागरिक अस्पताल में सात लोग दाखिल हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि शनिवार को नागरिक अस्पताल में 61 लोगों की डेंगू जांच हुई। इनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अकेले जींद शहर में चार, रामराय में एक, ईगराह में एक, लखमीरवाला में दो, धनखड़ी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सोनीपत जिले के गांव भावड़ निवासी एक व्यक्ति की जांच भी नागरिक अस्पताल में हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. तीर्थ बागड़ी ने कहा कि इस समय जो न्यूनतम तापमान है, उसमें डेंगू का मच्छर बहुत कम ही जीवित रहता है। कुछ लोग घर या ऑफिस में ठंड से बचने के लिए हीटर चला लेते हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है। इस बढ़े तापमान के कारण डेंगू का मच्छर जीवित रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या ऑफिस में हीटर नहीं चलाएं। अभी इतनी ठंड नहीं हुई है कि हीटर चलाने की नौबत आए। डॉ. बागड़ी ने कहा कि इसी महीने में डेंगू का मच्छर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को किया जागरूक
स्वास्थ्य निरीक्षण राममेहर वर्मा की अगुवाई में शनिवार को अर्बन एस्टेट जींद में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा कोविड टीकाकरण किया और घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण के साथ-साथ डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में अमरजीत, संदीप, जगदीप, ओमप्रकाश, गुरनाम, देवेंद्र, मंजु रानी, शीला देवी, मुकेश, नीलम, ज्योति, रानी, सूरजमुखी व मुकेश रानी भी मौजूद रहे।
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। डेंगू की वृद्धि दर में काफी गिरावट आई है। ठंड के कारण वैसे भी डेंगू का मच्छर खत्म हो जाता है। लोगों को घर में सफाई रखनी चाहिए और कहीं पर पानी नहीं खड़ा होने देना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग लगातार बुखार पीड़ितों के सैंपल ले रहा है। जिन लोगों को बुखार हो, उन्हें खुद भी अस्पताल में आकर जांच करवानी चाहिए।