फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 complaints came in Samadhan Camp

Jind News: समाधान शिविर में आईं 10 शिकायतें

Mon, 25 Nov 2024 08:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
10 complaints came in Samadhan Camp
जींद। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार से लघु सचिवालय सभागार में जिलास्तर पर समाधान शिविर लगाया गया। समाधान शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने समाधान शिविर में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और हर शिकायत पर तत्परता से कार्य करें। सोमवार को समाधान शिविर में कुल 10 समस्याएं दर्ज की गई। सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। समाधान शिविर में लोग आधार कार्ड बनवाने, विकलांग पेंशन बनवाने, परिवार पहचान पत्र मे त्रुटि ठीक करवाने की समस्याएं लेकर आएं थे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को निः संकोच दर्ज करवाएं। शिविर में एडीसी विवेक आर्य, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज, डीएफएससी राजेश आर्य व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed