{"_id":"686abe0e2ce4d06f910a4745","slug":"10-12-stab-marks-found-on-the-youths-body-jind-news-c-199-1-sroh1006-137389-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक के शव पर मिले 10-12 चाकू मारने के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक के शव पर मिले 10-12 चाकू मारने के निशान
विज्ञापन
06जेएनडी07-मृतक प्रीतम।
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव काब्रच्छा में शनिवार रात को खेतों में चाकुओं से वार कर की गई पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या के मामले में रंजिश की बात सामने नहीं आई है। परिजनों ने भी रंजिश का कोई कारण नहीं बताया है। पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, गांव के ही मनीष को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। काब्रच्छा निवासी पूर्व सरपंच वेदपाल का 30 वर्षीय बेटा प्रीतम खेती-बाड़ी का काम करता था। इसके अलावा वह गांव में ही किराना स्टोर भी चलाता था।
शनिवार रात करीब आठ बजे खेतों की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मनीष और उसके दो साथी मिल गए। उन्होंने प्रीतम को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने प्रीतम के पेट, सीने, मुंह, गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल हुए प्रीतम को नागरिक अस्पताल उचाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक प्रीतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
बॉक्स
परिजनों ने कहा- किसी से कोई रंजिश नहीं
मृतक प्रीतम के भाई मोहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मनीष के साथ उनकी किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। प्रीतम शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 3 साल की और छोटी डेढ़ साल की है। दोनों बेटियों के सिर से बाप का साया उठ गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लग रहा है कि मनीष और प्रीतम के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई होगी। इसी बात को लेकर ही प्रीतम की हत्या की गई है। जिस प्रकार से चाकुओं से गोदा है, उससे साफ है कि बिना वजह हत्या नहीं की गई है।
वर्जन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मनीष को नामजद किया है। मृतक के परिजनों ने हत्या के लिए रंजिश की कोई वजह नहीं बताई है। पुलिस मनीष की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या क्यों की गई है।
-बलवान सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना, उचाना