फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1 death due to corona, 34 new case in Jind

जींद में कोरोना से एक की मौत, चार चिकित्सकों समेत 34 संक्रमित

Sun, 08 Nov 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
1 death due to corona, 34 new case in Jind
जींद। जिले में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार चिकित्सकों समेत 34 नए मामले सामने आए हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले में 222 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सितंबर महीने में इतनी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। इस व्यक्ति को फेफड़ों की परेशानी थी। इसलिए इसे एक सप्ताह पहले हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद इस व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। शनिवार को इस व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के तहत इस व्यक्ति का सेक्टर-8 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में कार्यरत चार चिकित्सकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह टीम सैंपल लेने वाली टीम थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच चिकित्सक ही हैं, पांचों ही पॉजिटिव आ गए। अब लजवाना कलां पीएचसी से चिकित्सक को ओपीडी के लिए बुलाया गया है। अब तक जिले के 3116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 2812 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 55 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 249 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

नवंबर महीने अब तक आए 222 मामले
नवंबर महीने में अब तक 222 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर को 25, दो को 39, तीन को 38, चार को 6, पांच को 40, छह को 40 तथा सात नवंबर को 34 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 249 एक्टिव मामले
जिले में इस समय 249 एक्टिव मामले हैं। लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। त्योहार के मौसम को देखते हुए कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क जरुर लगाना चाहिए तथा शारीरिक दूरी बनाकर खड़े होना चाहिए।
--डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed