फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind and Karnal most polluted, AQI may increase due to slow wind speed and falling temperature

जींद व करनाल सबसे प्रदूषित: हवा की गति धीमी पड़ने व तापमान गिरने से बढ़ सकता है एक्यूआई, हरियाणा सरकार की अपील

Sun, 03 Nov 2024 08:44 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 03 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

देश में 70 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 से बीच हैं। इसमें भी हरियाणा के 11 शहर शामिल हैं। हरियाणा में 31 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच पराली जलाने के कुल 96 मामले आए हैं। एक नवंबर को अंबाला देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा था।

विज्ञापन
Jind and Karnal most polluted, AQI may increase due to slow wind speed and falling temperature
प्रदूषण का खतरा (AI) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दिवाली बीतने के बाद भी हरियाणा को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिल पाई है। देश के 8 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के दो शहर जींद व करनाल शामिल हैं। शनिवार को जींद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 व करनाल में 303 रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा सोनीपत का एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी स्तर (298) तक पहुंच गया] जबकि देश में सबसे प्रदूषित शहर पंजाब का अमृतसर है। वहां का एक्यूआई 368 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले, एक नवंबर को अंबाला देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा था। अंबाला का एक्यूआई 367 पहुंच गया था, जबकि गुरुग्राम का 309 और कुरुक्षेत्र का 306 रहा था। हालांकि, 24 घंटे बाद इन तीनों ही शहरों में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया है। अंबाला का एक्यूआई गिरकर 168 रह गया। गुरुग्राम में भी 209 और कुरुक्षेत्र में 252 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण का स्तर अभी और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र खैवाल का कहना है कि हरियाणा में प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह दिवाली पर खूब पटाखा जलना, ट्रैफिक और पराली जलना हैं। दिवाली के दूसरे दिन पटाखा जलाने में कमी आने के कारण कई जगह एक्यूआई स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी एक्यूआई लेवल बढ़ना अनुमानित है, जो बहती हवा के गति पर निर्भर करेगी। अभी मध्यम गति से हवा का बहने के कारण धूल के कण उड़ रहे है। हवा की गति धीमी होने व तापमान गिरने पर प्रदूषण बढ़ेगा। सोमवार को दिवाली का वीकेंड खत्म होने के बाद ट्रैफिक बढ़ने पर भी हवा में प्रदूषण के कणों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में पराली जलने के 96 मामले, हरियाणा सरकार ने फिर की अपील
हरियाणा में 31 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच पराली जलाने के कुल 96 मामले आए हैं। 31 अक्तूबर को 42, एक नवंबर को 35 और दो नवंबर को 19 मामले आए। जबकि पंजाब में इन तीन दिन में 1450 मामले आ चुके हैं। पंजाब में पराली जलाने के 31 अक्तूबर को 484, एक नवंबर को 587 और दो नवंबर को 379 मामले आए हैं। पड़ोसी राज्य में पराली जलाने के मामलों में आई तेजी भी हरियाणा में प्रदूषण बढ़ने का कारण माना जा रहा है।

दूसरी ओर, हरियाणा सरकार ने किसानों ने पराली नहीं जलाने की एक बार फिर अपील की है। कहा है कि पराली नहीं जलाने वाले को एक हजार रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके लिए किसान 30 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


देश के 70 शहरों में हवा खराब
देश में 70 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 से बीच हैं। इसमें भी हरियाणा के 11 शहर शामिल हैं। यमुनानगर में 221, सोनीपत 298, सिरसा 278, कुरुक्षेत्र 252, कैथल 215, हिसार 222, गुरुग्राम 209, फतेहाबाद 250, चरखी-दादरी 255, भिवानी 254 और बहादुरगढ़ में 232 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed