फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth, women, elderly and disabled donated blood enthusiastically.

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Sat, 15 Jun 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 15 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Youth, women, elderly and disabled donated blood enthusiastically.
बहादुरगढ़। यदि हम रक्तदान का संकल्प ले लें तो खून की कमी से किसी की जान न जाए। खून का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए रक्तदान महादान है। तेज गर्मी के बावजूद शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने शहर की 10 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें न युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों बल्कि दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ रामानंद महाराज समपाला धाम खेड़का गुज्जर ने फीता काटकर किया। शिविर में 225 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रमाण पत्र के साथ-साथ पौधे भी वितरित किए गए। रामानंद महाराज ने कहा कि दान किया गया रक्त दूसरों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कई युवा तो शिविर में ऐसे पहुंचे जो पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। रामानंद महाराज ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। वहीं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ-साथ पौधे भी वितरित किए गए। अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र और पौधे मिलने पर रक्तदाता काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन


इन संस्थाओं का रहा सहयोग

शिविर में शहर की जन जागरण समिति, भविष्य सुधार समिति, भारत विकास परिषद, ब्रह्म सेवा समिति, विवेकानंद शाखा बहादुरगढ़, विश्व हिंदू परिषद, भगत सिंह मैत्री संस्था, सार्थक सेवा समिति, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया, वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के अलावा अन्य संस्थाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन






रक्तदान से सुखद अहसास होता है। इसके जरिये हम अप्रत्यक्ष रूप से किसी की मदद कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चहिए। उन्होंने शुक्रवार को 28वीं बार रक्तदान किया। -सतीश शर्मा, लाइनपार


जीवन में सभी को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर से बीमारियां तो दूर रहती ही हैं। साथ ही मन को शांति भी मिलती है। शुक्रवार को अमर उजाला व सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्त देकर खुशी महसूस हुई। आज उन्होंने 17वीं बार रक्तदान किया है।-वजीर सिंह, प्रधान, एचएनजी कर्मचारी यूनियन

जब भी मौका मिलता है, रक्तदान करता हूं। रक्तदान करने से आनंद की अनुभूति होती है। काफी समय से रक्तदान कर रहा हूं। भविष्य में भी करता रहूंगा। आज अमर उजाला अखबार में शिविर के बारे में पढ़ा तो रक्तदान करने के लिए चला आया। अब तक चार बार रक्तदान कर चुका हूं।-रविंद्र जांगड़ा, लाइनपार


रक्तदान महादान है। आज 25वीं बार रक्तदान किया है। रक्त से आपात स्थिति में किसी भी मरीज के जीवन को बचाया जा सकता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।-रूपेश कुमार

पहली बार रक्तदान किया है। दूसरों के लिए रक्तदान करके आज काफी खुश हूं, क्योंकि उसका रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाएगा। अब वह बार-बार रक्तदान करेगा।-सुखबीर सिंह, सेक्टर-2, बहादुरगढ़।

शिविर में रक्तदान करने के बाद बहुत खुश हूं। भविष्य में भी रक्तदान करता रहूंगा। मेरा खून किसी की जान बचाने में काम आएगा। मेरे लिए जीवन में इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। -जतिन कपूर, सेक्टर-2


रक्त का कोई विकल्प नहीं है। समय-समय पर रक्तदान करता रहता हूं। शिविर का शुभारंभ करने के साथ-साथ मैंने भी रक्तदान किया है। ताकि लोगों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दे सकूं।-रामानंद महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed