{"_id":"e7bbbb6d66ef6e3464171b701024267c","slug":"youth-shot-dead-at-udyan-abha-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान आभा एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान आभा एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या
jhjhar, Bhadurgarh
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर से हावड़ा जा रही उद्यान आभा एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब ट्रेन बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए निकल ही रही थी। हत्या करने के बाद हमलावर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। मृतक की पहचान जींद निवासी मनोज के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में हत्या के एक मामले में पुरानी रंजिश निकालने का शक जताया जा रहा है। वहीं, ट्रेन में इतनी बड़ी वारदात से यात्री भी सहमे नजर आए।
विज्ञापन
उद्यान आभा एक्सप्रेस (13008) रोजाना की भांति गंगानगर से वाया दिल्ली होते हुए हावड़ा के लिए निकली थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रेन बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना होने का सिग्नल मिल गया। ट्रेन अभी प्लेटफार्म से सरक ही रही थी कि इसी दौरान एक शख्स ने ट्रेन की बोगी एस-5 में सीट नंबर-66 पर लेटे जींद निवासी मनोज को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली मनोज के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज के साथ उसका दोस्त संदीप पुत्र रामपाल निवासी काबड़शाह (जींद) भी था। संदीप ने बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तब तक हमलावर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। संदीप ने शोर मचाया और अन्य यात्रियों की मदद से चेन खींचकर गाड़ी रुकवा दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी सुरेंद्र व अतिरिक्त प्रभारी सुखबीर सिंह और स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों को भी इस वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने हमलावर की खोज के लिए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया है।