{"_id":"6240c2480a761c4c4f734285","slug":"youth-missing-from-kosli-for-two-days-died-by-consuming-poison-jhjhar-news-rtk642244684","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली से दो दिन से लापता युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली से दो दिन से लापता युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। अंबोली गांव में एक युवक ने जमीन विवाद में जहर खाकर जान दे दी। उसका शव रविवार को साल्हावास व अंबोली मार्ग पर एक खेत में मिला। मौके पर पुलिस पहुंची ने युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस दौरान मृतक की पहचान संजय (40) निवासी गांव अंबोली के रूप में हुई है। फिलहाल वह रेवाड़ी जिले के कोसली में रहता था। जांच के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने कोसली के जितेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि जितेंद्र और संजय के बीच कोई प्लाट का विवाद था। प्लाट की बिक्री होने के बाद दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर खींचतान चल रही थी। सुसाइड नोट में भी संजय ने जितेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि संजय कुछ समय से रेवाड़ी जिले के कोसली गांव में रहता था। वह दो दिन पहले संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। इससे पुलिस को अवगत करा दिया गया था। वहीं एसआई जांच अधिकारी थाना साल्हावास साधुराम का कहना है कि युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।