फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth killed by strangulation in a quarrel between tenants over playing a song

गाना बजाने को लेकर किराएदारों के बीच हुए झगड़े में गला दबाकर युवक की हत्या

Fri, 01 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by strangulation in a quarrel between tenants over playing a song
गांव जाखौदा में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात की है। साथी किराएदारों पर ही युवक की हत्या किए जाने का आरोप है। मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर हुई कहासुनी में युवक की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। हत्यारोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने यूपी के ही सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

यूपी के हरदोई के गांव गडेवरा निवासी शैलेंद्र (26) बहादुरगढ़ के गांव जाखौदा में लाइनपार निवासी अमित के मकान में किराए पर रहता था। यहां यूपी के ही कुछ अन्य युवक भी किराए पर रहते हैं। शैलेंद्र पास की ही एक फैक्टरी में काम करता था। वह हर रोज की तरह फैक्टरी से काम करके मकान में लेटा हुआ था और मोबाइल पर गाने सुन रहा था। आरोप है कि तभी मकान में किराए पर दूसरे कमरे में रहने वाले अंकित की पत्नी ने गानों को लेकर विरोध किया लेकिन शैलेंद्र ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताया तो उन्होंने मिलकर शैलेंद्र के साथ पहले मारपीट की और विवाद बढ़ा तो तैश में आकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी मकान में शैलेंद्र के गांव का अजय कुमार भी रहता है उसने पुलिस में सूचना दी। थाना प्रभारी जसबीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी यूपी के निवासी हैं जिनमें जिला शाहजहांपुर के गांव कोही निवासी अंकित, उसकी पत्नी माधुरी, बड़ा भाई बुद्धपाल, इसी गांव के रामबहादुर व गौतम, बुद्धपाल का साला धर्मेंद्र निवासी गांव मनिहार जिला शाहजहांपुर और जिला हरदोई के गांव हसनापुर निवासी शिवपूजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखौदा में गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में शैलेंद्र की हत्या की गई है। सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जसबीर सिंह, एसएचओ, थाना आसौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed