फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man stopped for short-sighted, viciously stripped car

लघुशंका के लिए रुका था युवक, धक्का देकर शातिर छीन ले गए कार

Tue, 25 Feb 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Young man stopped for short-sighted, viciously stripped car
गाड़ी रोककर लघुशंका करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बोलेनो गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों ने खुद को स्टाफ का बताकर उससे बातचीत शुरू की और धक्का देकर उसकी वैगनआर गाड़ी छीनकर ले गए। गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर छह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात लाइनपार क्षेत्र के पटेल पार्क में रहने वाले कार्तिक के साथ हुई। दरअसल, कार्तिक रविवार को किसी काम के सिलसिले में कहीं गया हुआ था। रात 11 बजे घर की ओर लौट रहा था। सराय रोड पर जब सेक्टर दो मोड़ के पास पहुंच तो उसे लघुशंका महसूस हुई। लघुशंका के लिए उसने सड़क किनारे गाड़ी रोक ली। इसी दौरान एक बैंगनी रंग की बोलेनो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी से चार युवक बाहर निकले और खुद को स्टाफ का कहकर उससे बात करने लगे। आरोप है कि इसी बीच उनमें से कुछ युवकों ने कार्तिक को धक्का दिया और उसकी वैगनआर गाड़ी लेकर सराय गांव की तरफ भाग गए। गाड़ी में नकदी व कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। एकाएक हुई इस वारदात से वह सहम गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाना पुलिस हरकत में आई। कार छीनकर भागे युवक की तलाश की गई लेकिन कोई नहीं मिला। उधर, सेक्टर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed