फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   You will have to pay 40 lakhs otherwise we will kill you.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 लाख देने पड़ेंगे वरना जान से मार देंगे

Mon, 27 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
You will have to pay 40 lakhs otherwise we will kill you.
साल्हावास। गांव झाड़ली में एक सिमेंट कंपनी के पास ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर घुसकर दो युवकों ने ट्रांसपोर्टर से 40 लाख की रंगदारी मांगी। ट्रांसपोर्टर के दफ्तर पर न होने पर नौकर को धमकाकर गए। न देने पर जान से मारने और परिजनों को उठाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में झामरी निवासी पवन ने बताया कि उसके कार्यालय में गुरमीत निवासी मारौत नौकरी करते हैं। 24 नवंबर को सुबह 11.40 बजे गुरमीत कार्यालय में अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार दो व्यक्ति आए। उन्होंने पूछा कि पवन के पास कितनी गाडियां हैं तो गुरमीत ने बताया कि 40 गाड़ियां हैं। कार में आए व्यक्तियों ने धमकी देते हुए कहा कि पवन को बता देना कि नौगांव निवासी जयवीर व संदीप आए थे । 40 लाख रुपये देने पड़ेंगे, नहीं तो जान से मार देंगे। उसके बच्चों व लड़की को भी उठा लेंगे। नौकर को भी धमकी देते हुए कहा कि तुम कल से ऑफिस में दिखाई दिए तो टांगे तोड़ देंगे। पुलिस ने इस संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed