फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yogesh of Bhadurgarh is a brave son

बहादुरगढ़ का योगेश है बहादुर बेटा

Tue, 31 Aug 2021 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Yogesh of Bhadurgarh is a brave son
डांस करके योगेश कथुनिया की जीत की खुशी मनाते परिजन व पड़ोसी। - फोटो : Bahadurgarh
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने टोक्यो पैरालंपिक में पुराने बराही रोड स्थित राधा कॉलोनी निवासी योगेश कथुनिया द्वारा डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि योगेश ने बहादुरगढ़ हल्के को ही नहीं बल्कि झज्जर जिला, हरियाणा प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है। सोमवार सुबह पूर्व विधायक कौशिक उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर योगेश की अतुलनीय उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

पैरालंपिक में रजत पदक विजेता योगेश के परिजनों से मुलाकात करते हुए नरेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को श्रेष्ठ ढंग से प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की ओर से चार करोड़ रुपये की राशि देकर योगेश का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो ओलंपिक व पैरालंपिक खिलाड़ियों में विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: स्वर्ण पदक पर 6 करोड़, रजत पदक पर चार करोड़ व कांस्य पदक पर अढ़ाई करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। ओलंपिक विजेताओं के लिए पंचकूला में विशेेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया और अब इसी तरह पैरालंपिक विजेताओं को भी सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि योगेश ने पैरालंपिक में पदक जीतने का अपना वादा निभाया है और उसकी मेहनत सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भले ही शारीरिक मजबूरी योगेश के सामने आई किंतु सकारात्मक नजरिया रखते हुए दृढ़ निश्चय के साथ खेल मैदान में उतरकर योगेश ने साबित कर दिया कि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डिस्कस थ्रो के माध्यम से योगेश ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उस पर आज पूरा बहादुरगढ़ ही नहीं पूरा राष्ट्र गौरवमय है। कौशिक ने योगेश के पिता रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन ज्ञानचंद व माता मीना सहित अन्य परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, धर्मवीर वर्मा, अलबेल पहलवान, महेश कुमार, आमोद छिल्लर, विनोद शर्मा सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed