{"_id":"681282431a3925198c071291","slug":"yellow-alert-of-strong-storm-and-rain-from-1-to-3-may-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114466-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 1 से 3 मई तक तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 1 से 3 मई तक तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अप्रैल का महीन बीत गया है। अब मई की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 3 मई तक तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 और 5 मई को मौसम की गतिविधियां हल्की हो जाएंगी। आंधी के दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रह सकती है। मई की शुरुआत में लोगों को गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। बुधवार को तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को सुबह के समय ठंडी हवा चली। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई। हवा में नमी का स्तर 34 से 63 प्रतिशत तक रहा। वीरवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 1 से 3 मई तक तेज आंधी आने की संभावना है। आंधी के दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। वहीं आंधी के बाद बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1 मई की रात को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों की ओर आने की संभावना है। यह प्री मानसून गतिविधियों को बढ़ावा देगा। बदलाव के चलते दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बारिश, आंधी, तेज हवा, बिजली गर्जना आदि एक्टिविटी हो सकती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -