{"_id":"bdfd531bfcfc2e10c50dcb2d3894094b","slug":"wrestler-satish-win-two-silver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाकला के गबरू ने विदेश में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाकला के गबरू ने विदेश में दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
गांव ढाकला के छोरे सतीश पहलवान ने एक बार फिर हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अमेरिका के वर्जिनिया में जारी वर्ल्ड पुलिस गेम्स में सतीश ने एक के बाद एक कर दो सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाले हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सतीश इस समय रोहतक में ट्रैफिक एसएचओ के पद पर तैनात हैं। सतीश की इस उपलब्धि पर हरियाणा पुलिस, विभिन्न खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों तथा झज्जर जिले में कार्यरत अनेक संगठनों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
वर्ल्ड पुलिस गेम्स में सतीश ने खिताबी भिड़ंत तक पहुंचने के लिए अमेरिकी और स्पेनिश पहलवानों से मुकाबले जीते।
सतीश वर्ष 2000 में एशियाड तथा 2005 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, दक्षिण अफ्रीका के सेंच्युरी कप में गोल्ड जीतने के साथ-साथ पुलिस गेम्स, फेडरेशन कप और नेशनल गेम्स में सतीश एक दशक से अधिक समय तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। अमेरिका में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स पांच जुलाई को संपन्न होंगे।
विज्ञापन