{"_id":"5eff72db8ebc3e42d966def2","slug":"women-shot-dead-case-file-murder-crime-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk5623753126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बरामदे में काम कर रही महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बरामदे में काम कर रही महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में शुक्रवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का देर रात खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने गांव मांडोठी निवासी एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
गांव आसौदा निवासी करीब 45 वर्षीय महिला निर्मला पत्नी राजकुमार शुक्रवार शाम को अपने घर के बरामदे में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके नजदीक आए कुछ युवकों ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भागकर बाहर आए तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। उस वक्त गंभीर रूप से घायल निर्मला को लेकर परिजन बहादुरगढ़ अस्पताल पहुंचे तो कुछ समय बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर आसौदा थाना प्रभारी फूल कंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतका के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में रखवा दिया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया गया कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे और वारदात को अंजाम देकर उसी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि निर्मला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर गांव मांडोठी के निवासी और मांडोठी गोशाला के प्रधान बल्लू और उसके पुत्रों हरदीप, प्रदीप व हरिओम के अलावा तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि मामले की कई दृष्टिकोण से जांच की जी रही है। वारदात के असल कारणों का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।