{"_id":"ab09a35e9cadbc927b1463fd1ad5d6c7","slug":"women-died-in-accident-at-jhajjar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
गांव कबलाना के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि घेवरा, दिल्ली निवासी सुनील राणा वीरवार को अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से झज्जर आया था।
विज्ञापन
दोपहर बाद दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बीच बहादुरगढ़ रोड पर गांव कबलाना के पास गांव किरड़ौद निवासी दिनेश कुमार अपनी कार से आ रहा था। कार अचानक बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक सवार सुनील व लक्ष्मी सड़क पर जा गिरे। लक्ष्मी को सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुनील को भी हादसे में गंभीर चोटें आईं। उसे आनन फानन मे ही राहगिरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक (पीजीआई) रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।