फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women demanded facilities in Devi Lal Park from the chairperson

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं ने चेयरपर्सन से की देवीलाल पार्कं में सुविधाओं की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women demanded facilities in Devi Lal Park from the chairperson
-फोटो 59 : देवीलाल पार्क में चेयरपर्सन सरोज राठी को शेड को दिखाती महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शनिवार को देवीलाल पार्क का दौरा कर मौजूदा समस्याओं का जायजा लिया। देवीलाल पार्क में महिलाओं ने चेयरपर्सन सरोज राठी को पार्क की मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं ने उनसे मांग करते हुए कहा कि पार्क में महिलाएं भजन कीर्तन करती हैं, इसके लिए जो शेड बनी हुई है उसमें बरसात के समय पानी टपकता है इसलिए उसकी मरम्मत कराई जाए और पार्क में बैठने के लिए बेंच रखे जाए। चेयरपर्सन ने बिमला चौधरी व मौजूद महिलाओं से कहा कि जल्द ही देवीलाल पार्क में नए बेंच रखवा दिए जाएंगे। शेड की मरम्मत की मांग है उसकी भी जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। चेयरपर्सन ने महिलाओं से कहा कि शहर के पार्कों में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं आमजन के लिए उपलब्ध हो, इस बात का विशेष ध्यान नगर परिषद द्वारा रखा जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, मनमोहित गुप्ता, सुमित बराही, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 59 : देवीलाल पार्क में चेयरपर्सन सरोज राठी को शेड को दिखाती महिलाएं। विज्ञप्ति



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed