फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women accused of misbehaving on two youths, jhajjar news

महिला ने लगाया दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 18 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 18 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कालोनी में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनों फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पटेल नगर कालोनी में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गत 4 मार्च को जब वह अपना घर का काम निपटा रही थी तो उसी दौरान लाइनपार क्षेत्र का रहने वाला संदीप नामक युवक ऑटो लेकर उनके घर पास आया और नौकरी का झांसा देकर उसे अपने ऑटो में बैठा लिया। बाद में वह उसे दिल्ली अपने मौसा रामदिया के घर ले गया। जहां संदीप और रामदिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बहादुरगढ़ के रहने वाले प्रताप नामक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल पर लगाकर जबरदस्ती एक कागज पर उसके बयान लिखवा लिए। बाद में किसी तरह उसने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी। मौके पर पहुंचा उसका भाई किसी तरह उसे यहां लेकर आया। इसके बाद सेक्टर-6 चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संदीप, रामदिया व प्रताप के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed