फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman tying rakhi brother being kidnapped

भाई को राखी बांधने जा रही महिला का अपहरण

Mon, 11 Aug 2014 12:27 AM IST
jhjhar
jhjhar Updated Mon, 11 Aug 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन

अपने भाई को राखी बांधकर अपनी ससुराल वापस जा रही एक महिला का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने महिला के पूर्व पति पर शक जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव दुल्हेड़ा निवासी एक  व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ की थी। शादी के बाद उसकी एक बेटी का मौत ससुराल में हो गई थी। इसके बाद उसकी दूसरी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी थी।

विज्ञापन


 उसकी शादीशुदा बेटी काफी लंबे समय से उनके पास ही रह रही थी। कुछ माह पहले ही कानूनन तलाक किए बगैर सोनीपत निवासी सोनू के साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है सोनू अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपनी ससुराल में आया था।
विज्ञापन


 अपने भाई को राखी बांधने के बाद रविवार को सोनू अपनी पत्नी के साथ अपने घर जाने के लिए निकल पड़ा। बहादुरगढ़ में झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास बाइक पहुंची तो पीछे से स्कार्पियों गाड़ी में सवार कुछ व्यक्तियों ने उसकी बाइक आगे गाड़ी अड़ाकर रुकवा ली। इसके बाद उसकी पत्नी को जबरदस्ती उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोनू ने अपनी ससुराल दुल्हेड़ा में इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। कार्यवाहक थाना शहर प्रभारी ओमबीर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed