फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman thief gang stole jewelery from goldsmith shop

स्वर्णकार की दुकान से महिला चोर गिरोह ने चुराए आभूषण

Wed, 10 Mar 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman thief gang stole jewelery from goldsmith shop
सीसीटीवी में दिखाई देते दुकान में बैठे महिला व व्यक्ति। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक स्वर्णकार की दुकान में महिला चोर गिरोह ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। महिला के साथ मास्क लगाकर आया एक व्यक्ति भी था। उसने आभूषण चोरी कर महिला को सौंप दिए और वे वहां से फरार हो गए। हालांकि स्वर्णकार को इस बात की भनक भी नहीं लगने दी कि उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम भी दे दिया। स्वर्णकार को सोमवार की रात को इस मामले का उस समय पता चला जब वह बनाए गए आभूषणों की जांच करने लगा। जब दुकान में आभूषण नहीं मिले तो उसने सीसीटीवी की फुटेज देखनी शुरू की। सीसीटीवी की जांच के दौरान पूरा मामला उसमें कैद मिला। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव ज्वैलर्स दुकान के संचालक राम प्रकाश वर्मा ने कहा कि चोर गिरोह की एक महिला एक व्यक्ति के साथ दुकान में आई थी। तीन दिन पहले आए चोरों ने बड़ी चालाकी से आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जब उसने आभूषण की जांच की तो उसे पता चला कि महिला दुकान से आभूषण लेकर दुकान से बाहर निकली है।
विज्ञापन

एसपी से मिले दुकानदार
चोरी की इस घटना व बाजार में महिला चोर गिरोह के सदस्यों के सक्रिय होने से बाजार के व्यापारियों में रोष है। चोरी की इस घटना से स्तब्ध पीड़ित दुकानदार रामप्रकाश वर्मा शहर के दुकानदारों के साथ एसपी कार्यालय में एसपी राजेश दुग्गल से मिले। एसपी दुग्गल ने दुकानदारों की बात को बड़े ध्यान से सुना और उन्हें मामले का जल्द ही पर्दाफाश करने व आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी भी इस प्रकार की महिलाओं व संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी तरह से नजर रखें। शक होने पर पुलिस को सूचित करें। इस मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed