फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   woman's killer out of police hold

आसौदा में महिला के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर, चार टीमें तलाश में जुटी

Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
woman's killer out of police hold
आसौदा गांव में शुक्रवार को महिला की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। शनिवार को थाना आसौदा पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम से पता चला है कि महिला को चार गोली मारी गई थी। थाना आसौदा प्रभारी फूल कंवार का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार की शाम आसौदा टोडराण गांव में अपने घर के बाहर बैठी महिला निर्मला (45) को काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ युवकों ने गोली मार दी थी। इसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। महिला को चार गोली मारी गई थी। उधर गांव में भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

- चार टीमें कर रही हैं आरोपियों की तलाश
आसौदा गांव में महिला की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक आसौदा थाना की टीम है तो तीन टीम सीआईए की लगी हुई है। आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। महिला की मौत किसी रंजिशन की गई है या फिर अन्य वजह से इसको लेकर पुलिस अधिकारी गहन जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या कहते हैं अधिकारी
उधर इस मामले में थाना आसौदा प्रभारी फूलकंवार का कहना है कि मृतका के पति की शिकायत पर गांव मांडोठी के चार लोगों के अलावा उनके अन्य कुछ साथियों पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए थाना आसौदा के अलावा सीआईए समेत चार पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की असल वजह के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed