{"_id":"65b5448f78a0bc87b00a1ec7","slug":"woman-arrested-with-illegal-weapons-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107469-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रिवाल्वर व छह कारतूस बरामद किए हैं।
एंटीनारकोटिक सैल के प्रभारी निरीक्षक पूर्ण कुमार ने बताया कि टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर-बादली रोड फ्लाईओवर से थोड़ा आगे बादली की तरफ बादली निवासी रोहिणी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक रिवाल्वर व छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला रोहिणी अपने भाई नीरज को किसी बस्ती में यह हथियार रेवाड़ी में देने के लिए जा रही थी। नीरज ने ही यह हथियार रोहिणी के घर में टंकी के पास बजरी के नीचे छिपाए हुए थे। अब उसने अपनी फोन को यह हथियार लाने के लिए बोला था। उसी के कहने पर महिला हथियार लेकर जा रही थी। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।